Delhi CM Atishi: आतिशी ने ली दिल्ली CM पद की शपथ, 5 अन्य मंत्रियों ने भी ली शपथ

0
2
Delhi CM Atishi

Delhi CM Atishi: आतिशी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने शनिवार (21 सितंबर) को राज निवास में आयोजित एक सादे समारोह में आतिशी को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। आतिशी दिल्ली की तीसरी और सबसे कम उम्र की महिला मुख्यमंत्री बन गई। उनके साथ आप विधायक गोपाल राय (Gopal Rai), सौरभ भारद्वाज (Saurabh Bhardwaj), कैलाश गहलोत (Kailash Gehlot), इमरान हुसैन (Imran Hussain) और मुकेश अहलावत (Mukesh Ahlawat ) ने मंत्री (ministers) पद की शपथ ली।

मुकेश अहलावत पहली बार दिल्ली सरकार में मंत्री बने हैं। जबकि गोपाल राय, सौरभ भारद्वाज, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन भी अरविंद केजरीवाल सरकार (Arvind Kejriwal government) में कैबिनेट मंत्री थे।

CM अरविंद केजरीवाल ने आबकारी नीति से जुड़े एक मामले में तिहाड़ जेल (Tihar Jail) से जमानत पर रिहा होने के बाद 17 सितंबर को सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से आतिशी को विधायक दल का नेता चुना गया।

जानिए CM आतिशी समेत मंत्रियों के बारे में सबकुछ

आतिशी (Atishi)
आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) नेता आतिशी दिल्ली के कालकाजी से विधायक हैं। अरविंद केजरीवाल सरकार में वे शिक्षा, पीडब्ल्यूडी, बिजली, पर्यटन, महिला एवं बाल विकास समेत कई विभागों की मंत्री रहीं। वे आम आदमी पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति की सदस्य भी हैं। उन्होंने 2003 में ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी (Oxford University) से इतिहास में मास्टर डिग्री हासिल की। ​​वे आम आदमी पार्टी की स्थापना के समय से ही इसकी सदस्य रही हैं।

सौरभ भारद्वाज (Saurabh Bhardwaj)
ग्रेटर कैलाश विधानसभा सीट से विधायक हैं सौरभ भारद्वाज। अरविंद केजरीवाल सरकार (Arvind Kejriwal governmen) में वे स्वास्थ्य, शहरी विकास, पर्यटन-कला संस्कृति भाषा, उद्योग, सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण मंत्री रहे। इससे पहले वे दिल्ली जल बोर्ड के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। सौरभ भारद्वाज ने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत एक निजी कंपनी में माइक्रोचिप्स और कोडिंग विशेषज्ञ के तौर पर की थी।

कैलाश गहलोत (Kailash Gehlot)
नजफगढ़ विधानसभा सीट से विधायक हैं कैलाश गहलोत । उन्हें दिल्ली ग्रामीण क्षेत्र का अहम नेता माना जाता है। अरविंद केजरीवाल सरकार में वे परिवहन, राजस्व, प्रशासनिक सुधार, सूचना एवं प्रौद्योगिकी, कानून, न्याय एवं विधायी मामलों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। वे 15 अगस्त को दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में पूर्व सीएम की जगह तिरंगा फहराने को लेकर भी चर्चा में आए थे।

गोपाल राय (Gopal Rai)
गोपाल राय आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रभारी हैं। वे दिल्ली सरकार में सबसे अनुभवी नेता हैं। अरविंद केजरीवाल सरकार में वे पर्यावरण एवं अन्य मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। वे आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य भी हैं। वे अन्ना आंदोलन के समय से ही अरविंद केजरीवाल से जुड़े हुए हैं।

इमरान हुसैन (Imran Hussain)
बल्लीमारान विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के विधायक हैं इमरान हुसैन। मुस्लिम बहुल इलाकों में उनकी अच्छी पकड़ है। वे दो बार विधायक रह चुके हैं। वे अरविंद केजरीवाल की कैबिनेट में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति और चुनाव मंत्री रह चुके हैं। वह जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के बैचलर ऑफ बिजनेस स्टडीज के छात्र रहे हैं।

मुकेश अहलावत (Mukesh Ahlawat)
सुल्तानपुर माजरा से विधायक हैं दलित नेता मुकेश अहलावत। मुकेश पहली बार विधायक बने हैं। उन्हें 2020 में आप ने सुल्तानपुर से टिकट दिया था। उनसे पहले संदीप कुमार भी 2015 में आप के टिकट पर सुल्तानपुर माजरा से विधायक चुने गए थे। उससे पहले यह सीट कांग्रेस का गढ़ रही है। 1993 से 2013 तक कांग्रेस यहां से चुनाव जीतती रही है। मुकेश अहलावत एकमात्र नया चेहरा हैं जिन्हें आतिशी कैबिनेट में जगह मिली है।

ये भी पढ़ें-:
IND vs BAN: ऋषभ पंत ने बांग्लादेश के खिलाफ लगाया शानदार शतक, एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है

Bihar Land Survey 2024: बिहार में भूमि सर्वेक्षण को लेकर बड़ा बदलाव, लोगों के लिए राहत भरी खबर

Banana: सेहत के लिए रोज एक केला खाना बहुत जरूरी, फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here