Bigg Boss 18: फिनाले वीक से पहले ही बाहर हुआ ये कंटेस्टेंट! मेकर्स ने तोड़ा विनर बनने का सपना

0
66
Bigg Boss 18

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 अब तेजी से अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रहा है। अब इस शो को लेकर दर्शकों का उत्साह भी चरम पर है। हर कोई यह जानने को उत्सुक है कि इस सीजन की ट्रॉफी किसके हाथ लगेगी। सभी कंटेस्टेंट अब जीतने के लिए जी-जान से जुटे हुए हैं। ऐसे में अब बिग बॉस (Bigg Boss) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। फिनाले वीक से पहले ही शो से एक कंटेस्टेंट बाहर हो गया है।

कशिश कपूर बाहर
BiggBoss_Tak के एक्स (Twitter) के मुताबिक, वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट कशिश कपूर बिग बॉस 18 से बाहर हो गई हैं। फिनाले वीक से पहले ही वो बाहर हो गई हैं। ट्वीट में लिखा है, ‘कशिश कपूर ‘बिग बॉस 18’ से बाहर हो गई हैं। आपको बता दें कि कशिश के अलावा अविनाश मिश्रा, ईशा सिंह, विवियन डीसेना, श्रुतिका अर्जुन, चाहत पांडे और रजत दलाल भी इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेशन लिस्ट में शामिल हैं। हालांकि कशिश कपूर के बाहर होने की खबर अभी आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आई है।

कशिश ने पहले ही कर दी थी भविष्यवाणी
आपको बता दें कि कशिश कपूर की मां बिग बॉस 18 के फैमिली वीक में पहुंची थीं। कशिश ने पहले ही अपनी मां से कहा था कि वह टॉप 5 में नहीं पहुंच पाएंगी। उन्होंने कहा था, ‘हमें पता है कि हम टॉप 5 में नहीं जा रहे हैं, क्योंकि हम जो भी हैं। चाहे कितने भी योग्य हों। राजा का बेटा ही राजा बनता है, दुनिया ऐसी ही है। चाणक्य नीति का इस्तेमाल सिर्फ एक बार हुआ था और वह भी चाणक्य के समय में, लेकिन राजा का बेटा ही राजा बनता है।’ अब से यह बात सच होती दिख रही है।

ये भी पढ़ें-:
BPSC 70th Re-Exam के बाद प्रशांत किशोर पर एक्शन, गांधी मैदान धरनास्थल नहीं, बोले पटना DM

Chanakya Niti: जिंदगी में सफल होना है तो इसे छोड़ना होगा साथ, आप भी जरूर जानें

Gita Ka Gyan: जिंदगी जीने का सही रास्ता दिखाता है श्रीमद्भागवत गीता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here