Bihar Land Survey: क्या वाकई बंद हो जाएगा भूमि सर्वेक्षण का काम? अधिकारियों ने किया सब कुछ साफ

0
341
Bihar Land Survey

Bihar Land Survey: बिहार में चल रहे भूमि सर्वेक्षण को लेकर हर दिन नई-नई जानकारियां सामने आ रही हैं। इसी कड़ी में किसानों को भूमि के कागजात तैयार करने के लिए 3 महीने का समय दिया गया है। जिसके बाद लोगों में ऐसी अफवाहें भी शुरू हो गई हैं कि भूमि सर्वेक्षण (Land Survey) का काम बंद हो गया है। अब सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी ने इस बारे में सब कुछ साफ कर दिया है। दरअसल गोपालगंज के पंचदेवरी प्रखंड के खालगांव पंचायत सरकार भवन में भूमि सर्वेक्षण को लेकर विभाग के अधिकारियों ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों के साथ बैठक की। बैठक में सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी देव त्रिपाठी ने सर्वेक्षण की विभिन्न प्रक्रियाओं और भूमि सर्वेक्षण के लाभों के बारे में सभी को विस्तार से बताया। इस दौरान उन्होंने किसानों से कहा कि भूमि सर्वेक्षण को लेकर उड़ रही अफवाहों से दूर रहें। सर्वेक्षण का काम बंद नहीं होगा।

रैयतों की समस्याओं पर हुई चर्चा (Discussion on the problems of the peasants)
इस बैठक में रैयतों ने कई समस्याएं उठाईं। सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी ने संबंधित समस्याओं के समाधान पर भी विस्तार से चर्चा की। कई किसानों ने पूछा कि अगर वे जमीन के कागजात भूल गए तो क्या होगा। सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी ने इसका समाधान भी बताया। उन्होंने कहा कि आप सभी लोग दिए गए समय में अपने संबंधित दस्तावेज अपडेट करा लें। अपडेट कराने का समय आपकी सुविधा के लिए दिया गया है। जिन किसानों के पास जमीन से संबंधित दस्तावेज हैं, उनसे भी स्वघोषणा पत्र भरकर जमा करने की अपील की गई।

फार्म वितरित किए गए (The forms were distributed)
बैठक में ग्रामीणों को बताया गया कि गोपालगंज जिले में करीब सौ साल बाद भूमि सर्वेक्षण का कार्य हो रहा है। सर्वेक्षण हो जाने के बाद जमीन से संबंधित विवाद कम हो जाएंगे। साथ ही सर्वेक्षण कार्य के दौरान किसान न सिर्फ अपने स्वामित्व के दस्तावेज अपडेट करा सकेंगे, बल्कि लगान का निर्धारण भी हो सकेगा। बैठक में उपस्थित ग्रामीणों के बीच फार्म-2 (स्वघोषणा पत्र) और 3(1) वंशावली फार्म भी वितरित किए गए।

कौन से दस्तावेज अपडेट करना है, इसकी जानकारी दी गई (Information was given about which documents need to be updated)
बैठक में कानूनगो आशीष रंजन ने भी सर्वेक्षण से संबंधित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की। सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी और कानूनगो ने किसानों को सर्वेक्षण के दौरान सुविधा के लिए अपडेट किए जाने वाले दस्तावेजों की समुचित जानकारी दी। मौके पर स्थानीय मुखिया सौम्या कुशवाहा, सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष बृज किशोर दुबे, सामाजिक कार्यकर्ता दुर्गेश कुशवाहा समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

ये भी पढ़ें-:
Delhi CM Atishi: दिल्ली के CM का कार्यभार संभाली आतिशी, केजरीवाल की कुर्सी पर नहीं बैठीं

Chanakya Niti: ऐसे लोगों के साथ रहना मौत के बराबर है: आचार्य चाणक्य

IND vs BAN: ऋषभ पंत ने बांग्लादेश के खिलाफ लगाया शानदार शतक, एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है

Bihar Land Survey 2024: बिहार में भूमि सर्वेक्षण को लेकर बड़ा बदलाव, लोगों के लिए राहत भरी खबर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here