Euro Cup 2024: जानिए यूरो कप 2024 का पूरा शेड्यूल, ग्रुप फॉर्मेट; India में कब और कहां देख सकते हैं Live Matches

0
40
Euro Cup 2024

Euro Cup 2024: यूरोपियन फुटबॉल क्लब चैंपियनशिप (European Football Club Championship) का 17वां संस्करण 14 जून से शुरू होगा, जिसमें इसका फाइनल मैच 14 जुलाई को जर्मनी में खेला जाएगा। इस बार यूरो कप का पहला मैच मेजबान जर्मनी और स्कॉटलैंड के बीच होगा, जबकि टूर्नामेंट में कुल 24 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें 4-4 के 6 अलग-अलग ग्रुप में बांटा गया है। टूर्नामेंट का फाइनल मैच बर्लिन के ओलंपिक स्टेडियम में होगा। मेजबान जर्मनी के साथ स्कॉटलैंड, हंगरी और स्विट्जरलैंड को अपने ग्रुप ए में जगह मिली है। वहीं, गत चैंपियन इटली के साथ क्रोएशिया और अल्बानिया को ग्रुप बी में जगह मिली है।

पुर्तगाल ग्रुप एफ का हिस्सा, फ्रांस को ग्रुप डी में मिली जगह
यूरो कप 2024 में क्रिस्टियानो रोनाल्डो की टीम पुर्तगाल को ग्रुप एफ में जगह मिली है, जिसमें तुर्की, जॉर्जिया और चेक गणराज्य शामिल हैं। वहीं, साल 2018 में फीफा विश्व कप जीतने वाली फ्रांस की टीम ग्रुप डी का हिस्सा है और उसके साथ पोलैंड, नीदरलैंड और ऑस्ट्रिया को भी इसमें जगह मिली है।

यहां देखें कि Euro Cup 2024 में सभी 24 टीमों को किस ग्रुप में जगह मिली है:

ग्रुप ए – जर्मनी, स्कॉटलैंड, हंगरी, स्विट्जरलैंड।

ग्रुप बी – स्पेन, क्रोएशिया, इटली, अल्बानिया।

ग्रुप सी – स्लोवेनिया, डेनमार्क, सर्बिया, इंग्लैंड।

ग्रुप डी – पोलैंड, नीदरलैंड, ऑस्ट्रिया, फ्रांस।

ग्रुप ई – बेल्जियम, स्लोवाकिया, रोमानिया, यूक्रेन।

ग्रुप एफ – तुर्की, जॉर्जिया, पुर्तगाल, चेक गणराज्य।

Euro Cup 2024 का प्रारूप कैसा है? इस बार अगर यूरो कप 2024 के प्रारूप की बात करें तो यह काफी सरल है जिसमें सभी टीमों को 4-4 के छह अलग-अलग ग्रुप में बांटा गया है। इसमें से ग्रुप स्टेज के मैच खत्म होने के बाद टॉप-2 टीमें राउंड ऑफ 16 के लिए अपनी जगह पक्की करेंगी। इसके बाद सभी ग्रुप में तीसरे नंबर पर रहने वाली टीमों में से अंकों के आधार पर बाकी बची चार टीमों को जगह मिलेगी। राउंड ऑफ 16 खत्म होने के बाद प्री-क्वार्टर फाइनल, क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल मैच खेले जाएंगे।

India में कहां देख सकते हैं Euro Cup 2024 के मैचों का Live Matches
भारतीय प्रशंसक सोनी स्पोर्ट्स टेन 2, सोनी स्पोर्ट्स टेन 2 एचडी, सोनी स्पोर्ट्स टेन 3, सोनी स्पोर्ट्स टेन 3 एचडी, सोनी स्पोर्ट्स टेन 4, सोनी स्पोर्ट्स टेन 4 एचडी, सोनी स्पोर्ट्स टेन 5, सोनी स्पोर्ट्स टेन 5 एचडी चैनलों पर यूरो कप 2024 के मैचों का लाइव प्रसारण देख सकते हैं। इसके अलावा इन सभी मैचों की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप पर होगी।

Euro Cup 2024 ग्रुप स्टेज शेड्यूल
14 जून
ग्रुप ए: जर्मनी बनाम स्कॉटलैंड
15 जून
ग्रुप ए: हंगरी बनाम स्विट्जरलैंड
ग्रुप बी: स्पेन बनाम क्रोएशिया
ग्रुप बी: इटली बनाम अल्बानिया
16 जून
ग्रुप डी: पोलैंड बनाम नीदरलैंड
ग्रुप सी: स्लोवेनिया बनाम डेनमार्क
ग्रुप सी: सर्बिया बनाम इंग्लैंड
17 जून
ग्रुप ई: रोमानिया बनाम यूक्रेन
ग्रुप ई: बेल्जियम बनाम स्लोवाकिया
ग्रुप डी: ऑस्ट्रिया बनाम फ्रांस
18 जून
ग्रुप एफ: तुर्की बनाम जॉर्जिया
ग्रुप एफ: पुर्तगाल बनाम चेक गणराज्य
19 जून
ग्रुप बी: क्रोएशिया बनाम अल्बानिया
ग्रुप ए: जर्मनी बनाम हंगरी
ग्रुप ए: स्कॉटलैंड बनाम स्विट्जरलैंड
20 जून
ग्रुप सी: स्लोवेनिया बनाम सर्बिया
ग्रुप सी: डेनमार्क बनाम इंग्लैंड
ग्रुप बी: स्पेन बनाम इटली
21 जून
ग्रुप ई: स्लोवाकिया बनाम यूक्रेन
ग्रुप डी: पोलैंड बनाम ऑस्ट्रिया
ग्रुप डी: नीदरलैंड बनाम फ्रांस
22 जून
ग्रुप एफ: जॉर्जिया बनाम चेकिया
ग्रुप एफ: तुर्किये बनाम पुर्तगाल
ग्रुप ई: बेल्जियम बनाम रोमानिया
23 जून
ग्रुप ए: स्विटजरलैंड बनाम जर्मनी
ग्रुप ए: स्कॉटलैंड बनाम हंगरी
24 जून
ग्रुप बी: क्रोएशिया बनाम इटली
ग्रुप बी: अल्बानिया बनाम स्पेन
25 जून
ग्रुप डी: नीदरलैंड बनाम ऑस्ट्रिया
ग्रुप डी: फ्रांस बनाम पोलैंड
ग्रुप सी: इंग्लैंड बनाम स्लोवेनिया
ग्रुप सी: डेनमार्क बनाम सर्बिया
26 जून
ग्रुप ई: स्लोवाकिया बनाम रोमानिया
ग्रुप ई: यूक्रेन बनाम बेल्जियम
ग्रुप एफ: चेकिया बनाम तुर्किये
ग्रुप एफ: जॉर्जिया बनाम पुर्तगाल
यूरो कप 2024 राउंड ऑफ 16 शेड्यूल
29 जून
2A बनाम 2B
1A बनाम 2C
30 जून
1C बनाम 3D/E/F
1B बनाम 3A/D/E/F
1 जुलाई
2D बनाम 2E
1F बनाम 3A/B/C
2 जुलाई
1E बनाम 3A/B/C/D
1D बनाम 2F

Euro Cup 2024 के राउंड ऑफ़ 8 के मैच 5 और 6 जुलाई को डसेलडोर्फ और बर्लिन में खेले जाएँगे। पहला सेमीफ़ाइनल 9 जुलाई को होगा जबकि दूसरा सेमीफ़ाइनल 10 जुलाई को होगा। इसके बाद टूर्नामेंट का फ़ाइनल मैच 14 जुलाई को खेला जाएगा।

यह भी पढ़ें :

Chickpeas: सुबह में खाली पेट चने खाने का जानें सही तरीका, मिलेगा भरपूर प्रोटीन

IND vs USA T-20 World Cup: इंडिया ने अमेरिका को 7 विकेट से हराया, सूर्या ने जड़ा अर्धशतक, अर्शदीप ने झटके 4 विकेट

Meet Modi 3.0’s Seven Women Ministers: मोदी सरकार की 7 महिला मंत्रियों से मिलिए, उनमें से 2 कैबिनेट रैंक की हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here