Happy Guru Purnima 2024 Wishes : गुरु पूर्णिमा के मौके पर गुरुजनों को भेजें ये 10 बेस्ट शुभकामनाएं संदेश

0
645
Guru Purnima 2024

Happy Guru Purnima 2024 : गुरु ब्रह्मा गुरु विष्णु गुरु देवो महेश्वरा। गुरु साक्षात परम ब्रह्मा तस्मै श्री गुरुवे नमः ।। गुरु और शिष्य का संबंध अद्भुत संबंध है । हर साल आषाढ़ माह की पूर्णिमा तिथि को गुरु पूर्णिमा मनाई जाती है। यह विशेष दिन गुरु के प्रति प्रेम,सम्मान दर्शाने के लिए सबसे उत्तम समय माना गया है। मान्यताओं के अनुसार, इस दिन महर्षि वेदव्यास जी का जन्म हुआ था। इसलिए गुरु पूर्णिमा को व्यास पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। वेदों में गुरु को ब्रह्मा, विष्णु और महेश का स्वरूप बताया गया है। यह दिन गुरुजनों के प्रति आभार और सम्मान देने का अवसर प्रदान करता है। इस शुभ मौके पर आप भी अपने गुरुजनों को गुरु पूर्णिमा के खास संदेशों के जरिए शुभकामना संदेश दे सकते है हैं। यहां पढ़ें गुरु पूर्णिमा की बेस्ट मैसेज, कोट्स और व्हाट्सएप स्टेटस…

गुरु गोविंद दोऊ खड़े, काके लागू पाय ।
बलिहारी गुरु आपनो, जिन गोविंद दियो बताय ।।

गुरु ब्रह्मा गुरु विष्णु गुरु देवो महेश्वरा।
गुरु साक्षात परम ब्रह्मा तस्मै श्री गुरुवे नमः ।।

गुरु पूर्णिमा की बधाई 2024
गुरु को पारस जानिए,

करे लौह को स्वर्ण,

शिष्य और गुरु जगत में,

केवल दो ही वर्ण…

गुरु पूर्णिमा की बधाई
गुरु की महिमा न्यारी है,

अज्ञानता को दूर करके,

ज्ञान की ज्योत जलाई है,

गुरु की महिमा न्यारी है ।

हैप्पी गुरु पूर्णिमा 2024
शांति का पाठ पढ़ाया,

अज्ञानता का मिटाया अंधकार,

गुरु ने सिखाया हमें,

नफरत पर विजय है प्यार

गुरु पूर्णिमा 2024 की बधाई
गुरुर ब्रह्मा गुरुर विष्णु गुरुर देवो महेश्वरः

गुरु साक्षात्परब्रह्मा तस्मै श्री गुरुवे नमः

गुरु पूर्णिमा 2024 की शुभकामनाएं
गुरु गोविंद दोउ खडे काके लागूं पाय,

बलिहारी गुरु आपने गोविंद दियो बताय

गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं
सही क्या है गलत क्या है ये सबक पढ़ाते हैं,
झूठ क्या है और सच क्या है बात हमें समझाते हैं,

जब सूझता नहीं कुछ भी हमें, तब राहों को सरल बनाते हैं।

गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं
दिया ज्ञान का भंडार हमको

किया भविष्य के लिए तैयार हमको

हैं कृतज्ञ उन गुरुओं के हम

जो किया ऋणी अपार हमको

गुरु पूर्णिमा की मंगलकामनाएं
गुरु की महिमा न्यारी है,

अज्ञानता को दूर करके.

ज्ञान की ज्योत जलाई है,

गुरु की महिमा न्यारी है…

हैप्पी गुरु पूर्णिमा 2024
गुरु बिना ज्ञान नहीं, ज्ञान बिना आत्मा नहीं,

ध्यान, ज्ञान, धैर्य और कर्म सब गुरु की ही देन है।

गुरु पूर्णिमा की हार्दिक बधाई
तुमने जो हमको दिया ज्ञान,

है वही बढ़ाना सदा मान

है देश धर्म की ये पुकार

हे गुरु जी तुमको नमस्कार।

हैप्पी गुरु पूर्णिमा 2024
जीवन की हर मुश्किल में समाधान दिखाते हैं आप,
नहीं सूझता जब कुछ तब याद आते हैं आप

धन्य हो गया जीवन मेरा, बन गए मेरे गुरु जो आप।

गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं

माता-पिता ने जन्म दिया पर

गुरु ने जीने की कला सिखाई

ज्ञान चरित्र और संस्कार की

हमने शिक्षा पाई

Happy Guru Purnima 2024
गुरु बिन ज्ञान न उपजै,

गुरु बिन मिलै न मोष।

गुरु बिन लखै न सत्य को,

गुरु बिन मिटै न दोष।

गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं

ये भी पढ़ें-:

Chanakya Niti: एक गलती अच्छे-अच्छों को बर्बाद कर देती है, आप भी जानें
BPSC TRE 0.3 Exam: BPSC के तीसरे चरण की Teacher बहाली Exam में पहले दिन 8 मुन्नाभाई गिरफ्तार, पूर्णिया से 4 पकड़े गए


IND vs PAK Women’s Asia Cup T20 2024: India ने Pakistan को 7 विकेट से हराया, टीम इंडिया ने किया विजयी आगाज

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here