Shardiya Navratri 2024 5th Day: नवरात्रि के 5वां दिन मां स्कंदमाता की पूजा का विशेष महत्व है, कृपा पाने के लिए ऐसे करें पूजा

0
104
Shardiya Navratri
HighLights
शारदीय नवरात्रि का सनातन धर्म में विशेष महत्व है।
नवरात्रि मां दुर्गा की पूजा-उपासना की जाती है।
नवरात्रि के 5वें दिन स्कंदमाता की पूजा की जाती है।

Shardiya Navratri 2024 5th Day: शारदीय नवरात्रि का आज 5वां दिन माँ स्कंदमाता की पूजा की जाती है। इस दिन मां दुर्गा के 5वें स्वरूप स्कंदमाता ( Navratri 5th Day) की पूजा की जाती है। साथ ही मनोवांछित फल की प्राप्ति के लिए उनके निमित्त 5वें दिन व्रत रखा जाता है। धार्मिक मत है कि स्कंदमाता की पूजा करने से साधक के सकल मनोरथ सिद्ध हो जाते हैं। इसके साथ ही सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। नवरात्रि के 5वें दिन स्कंदमाता की भक्ति भाव से पूजा करें। वहीं, पूजा के समय स्कंदमाता चालीसा का पाठ अवश्य करें।

ये भी पढ़ें-: Navratri 2024 4th Day: नवरात्रि के चौथे दिन मां कुष्मांडा की पूजा का विशेष महत्व है, कृपा पाने के लिए ऐसे करें पूजा

माता पार्वती चालीसा

दोहा

जय गिरी तनये दक्षजे शम्भू प्रिये गुणखानि।

गणपति जननी पार्वती अम्बे! शक्ति! भवानि।

चौपाई

ब्रह्मा भेद न तुम्हरो पावे, पंच बदन नित तुमको ध्यावे।

षड्मुख कहि न सकत यश तेरो, सहसबदन श्रम करत घनेरो।।

तेऊ पार न पावत माता, स्थित रक्षा लय हिय सजाता।

अधर प्रवाल सदृश अरुणारे, अति कमनीय नयन कजरारे।।

ललित ललाट विलेपित केशर, कुंकुंम अक्षत् शोभा मनहर।

कनक बसन कंचुकि सजाए, कटी मेखला दिव्य लहराए।।

कंठ मंदार हार की शोभा, जाहि देखि सहजहि मन लोभा।

बालारुण अनंत छबि धारी, आभूषण की शोभा प्यारी।।

नाना रत्न जड़ित सिंहासन, तापर राजति हरि चतुरानन।

इन्द्रादिक परिवार पूजित, जग मृग नाग यक्ष रव कूजित।।

गिर कैलास निवासिनी जय जय, कोटिक प्रभा विकासिनी जय जय।

त्रिभुवन सकल कुटुंब तिहारी, अणु अणु महं तुम्हारी उजियारी।।

हैं महेश प्राणेश तुम्हारे, त्रिभुवन के जो नित रखवारे।

उनसो पति तुम प्राप्त कीन्ह जब, सुकृत पुरातन उदित भए तब।।

बूढ़ा बैल सवारी जिनकी, महिमा का गावे कोउ तिनकी।

सदा श्मशान बिहारी शंकर, आभूषण हैं भुजंग भयंकर।।

कण्ठ हलाहल को छबि छायी, नीलकण्ठ की पदवी पायी।

देव मगन के हित अस किन्हो, विष लै आपु तिनहि अमि दिन्हो।।

ताकी, तुम पत्नी छवि धारिणी, दुरित विदारिणी मंगल कारिणी।

देखि परम सौंदर्य तिहारो, त्रिभुवन चकित बनावन हारो।।

भय भीता सो माता गंगा, लज्जा मय है सलिल तरंगा।

सौत समान शम्भू पहआयी, विष्णु पदाब्ज छोड़ि सो धायी।।

तेहि कों कमल बदन मुरझायो, लखी सत्वर शिव शीश चढ़ायो।

नित्यानंद करी बरदायिनी, अभय भक्त कर नित अनपायिनी।।

अखिल पाप त्रयताप निकन्दिनी, माहेश्वरी, हिमालय नन्दिनी।

काशी पुरी सदा मन भायी, सिद्ध पीठ तेहि आपु बनायी।।

भगवती प्रतिदिन भिक्षा दात्री, कृपा प्रमोद सनेह विधात्री।

रिपुक्षय कारिणी जय जय अम्बे, वाचा सिद्ध करि अवलम्बे।।

गौरी उमा शंकरी काली, अन्नपूर्णा जग प्रतिपाली।

सब जन की ईश्वरी भगवती, पतिप्राणा परमेश्वरी सती।।

तुमने कठिन तपस्या कीनी, नारद सों जब शिक्षा लीनी।

अन्न न नीर न वायु अहारा, अस्थि मात्रतन भयउ तुम्हारा।।

पत्र घास को खाद्य न भायउ, उमा नाम तब तुमने पायउ।

तप बिलोकी ऋषि सात पधारे, लगे डिगावन डिगी न हारे।।

तब तव जय जय जय उच्चारेउ, सप्तऋषि निज गेह सिद्धारेउ।

सुर विधि विष्णु पास तब आए, वर देने के वचन सुनाए।।

मांगे उमा वर पति तुम तिनसों, चाहत जग त्रिभुवन निधि जिनसों।

एवमस्तु कही ते दोऊ गए, सुफल मनोरथ तुमने लए।।

करि विवाह शिव सों भामा, पुनः कहाई हर की बामा।

जो पढ़िहै जन यह चालीसा, धन जन सुख देइहै तेहि ईसा।।

दोहा

कूटि चंद्रिका सुभग शिर, जयति जयति सुख खा‍नि,

पार्वती निज भक्त हित, रहहु सदा वरदानि।

डिस्क्लेमर (Disclaimer) : इस Artical में बताए गए सलाह केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। Youth Jagran यहां इस Artical में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि Artical को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। Youth Jagran अंधविश्वास के खिलाफ है।

ये भी पढ़ें-:
Navratri 2024 4th Day: नवरात्रि के चौथे दिन मां कुष्मांडा की पूजा का विशेष महत्व है, कृपा पाने के लिए ऐसे करें पूजा
Happy Navratri 2024 Wishes: कल से नवरात्रि शुरू, इन भक्ति संदेशों के माध्यम से अपनों को नवरात्रि की शुभकामनाएं भेजें
Lal Bahadur Shastri Jayanti Quotes, Messages : लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर अपनों के साथ शेयर करें उनके प्रेरणादायक विचार
Gandhi Jayanti 2024 : आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 155वीं जयंती, पढ़े अनमोल वचन और कविताएं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here