Shraddha Kapoor Stree 2: श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री 2 का भौकाल, सिनेमाघर में धमाल मचाने के लिए तैयार

0
601
Shraddha Kapoor Stree 2

Shraddha Kapoor Stree 2: स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के मौके पर सिनेमाघर में 3 बड़ी फिल्मों के बीच टक्कर देखने को मिलेगी। राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘स्त्री 2’ का मुकाबला अक्षय कुमार की ‘खेल खेल में’ और जॉन अब्राहम की ‘वेदा’ से होगा। इन तीनों फिल्मों में स्त्री 2 की सबसे ज्यादा हाइप है। इसका ट्रेलर हो या दमदार गाने, हॉरर कॉमेडी फैंस के बीच ट्रेंड कर रही है। इसका फायदा फिल्म को एडवांस बुकिंग में मिल रहा है।

एडवांस बुकिंग में स्त्री 2 आगे

एडवांस बुकिंग के मामले में राजकुमार राव की फिल्म तीनों फिल्मों से आगे है। स्त्री 2 की 1 लाख टिकटें सिर्फ 48 घंटे में बिक गई हैं। सैकनिल्क के मुताबिक स्त्री 2 ने पहले दिन की 1,24,402 एडवांस टिकटें बेची हैं। इसके साथ ही फिल्म ने अब तक 4.09 करोड़ की कमाई कर ली है। मेकर्स ने शनिवार को बताया था कि स्त्री 2 के लिए एडवांस बुकिंग खुल गई है। फिल्म 14 अगस्त को रिलीज होगी। इसका पहला शो रात 9.30 बजे से शुरू होगा।

Shraddha Kapoor Stree 2: श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री 2 का भौकाल, सिनेमाघर में धमाल मचाने के लिए तैयार

अक्षय कुमार-जॉन अब्राहम की फिल्म पिछड़ी

दूसरी ओर, अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म ‘खेल खेल में’ को लेकर लोग बहुत उत्साहित नहीं हैं। फिल्म की सिर्फ 2,402 एडवांस टिकटें बिकी हैं, जिनसे 8.74 लाख की कमाई हुई है। एडवांस बुकिंग के मामले में फिल्म की धीमी गति अक्षय कुमार के लिए अच्छी खबर नहीं है। वह भी इसलिए क्योंकि उनकी पिछली कई फिल्में लगातार फ्लॉप रही हैं। उनकी आखिरी रिलीज सरफिरा थी, जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही।

जॉन अब्राहम की वेदा की बात करें तो इसने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्म से बेहतर प्रदर्शन किया है। पहले दिन की एडवांस बुकिंग में फिल्म की 5,969 टिकटें बिकी हैं, जिससे मेकर्स को 18.07 लाख की कमाई हुई है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, स्त्री 2 की एडवांस बुकिंग के आंकड़े फिल्म की सफलता की ओर इशारा कर रहे हैं। फिल्म को ब्लॉकबस्टर शुरुआत मिलने वाली है। उन्हें उम्मीद है कि बाकी दो फिल्में ‘खेल खेल में’ और ‘वेदा’ रिलीज के बाद बेहतर प्रदर्शन कर सकती हैं।

Shraddha Kapoor Stree 2: श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री 2 का भौकाल, सिनेमाघर में धमाल मचाने के लिए तैयार

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार रात तक ‘स्त्री 2’ ऋतिक रोशन की फिल्म ‘फाइटर’ की कुल एडवांस बुकिंग के आंकड़ों को पार कर जाएगी। मंगलवार रात तक यह शाहरुख खान की ‘डंकी’ की एडवांस बिक्री के आंकड़ों को पार कर जाएगी और बुधवार रात तक यह ब्रह्मास्त्र और टाइगर 3 की एडवांस बिक्री के आंकड़ों को पार कर जाएगी। स्त्री 2 की बॉक्स ऑफिस सफलता तय मानी जा रही है। ओरिजनल फिल्म ने 180 करोड़ का कलेक्शन किया था। मैडॉक फिल्म्स की सुपरनैचुरल यूनिवर्स फिल्में भेड़िया, मुझया सभी हिट रही हैं। स्त्री 2 का निर्देशन अमर कौशिक ने किया है।

ये भी पढ़ें-:

Hot Web Series On OTT: दरवाजे बंद करके देखें ये Hot वेब सीरीज, आएगा आप को मजा

Muslim Country: मुस्लिम देश लेने जा रही है बड़ा फैसला, 9 साल की उम्र में होगी लड़कियों की शादी!

Happy Nag Panchami 2024 Hindi Wishes, Quotes, Status: आज है नागपंचनी, अपनों के साथ शेयर करें शुभकामना संदेश

Vinesh Phogat: मैं हार गई, ओलंपिक में अयोग्य घोषित होने के बाद विनेश फोगट ने कुश्ती से संन्यास की घोषणा की

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here