Mamta Kulkarni: बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी को उनकी बेहतरीन एक्टिंग और उनके आइटम सॉन्ग के लिए याद किया जाता है। खूब सुर्खियां बटोरने के बाद ममता कुलकर्णी काफी समय तक गायब रहीं, लेकिन ममता कुलकर्णी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। ममता कुलकर्णी इन दिनों महाकुंभ (Maha Kumbh) में हैं।
जहां वो साध्वी के तौर पर किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनीं, लेकिन अभी कुछ दिन पहले ही ममता कुलकर्णी को इस अखाड़े से निकाल दिया गया है। बताया जा रहा था कि ममता कुलकर्णी के किन्नर अखाड़े में शामिल होने के बाद काफी विवाद खड़ा हो गया था।
आपको बता दें कि ममता कुलकर्णी का विवादों से पुराना नाता है। इससे पहले ड्रग्स केस में उनका नाम छोटा राजन के साथ जुड़ा था। इसके बाद ममता कुलकर्णी ने टॉपलेस फोटोशूट शुरू कर दिया था। इतना ही काफी नहीं था कि ममता कुलकर्णी ने एक इंटरव्यू में बड़ा खुलासा किया जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया। दरअसल, ममता कुलकर्णी ने एक मैगजीन को दिए इंटरव्यू में बताया कि बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल ने उन्हें वन नाइट स्टैंड के लिए प्रपोज किया था। ममता कुलकर्णी ने बताया कि बॉबी देओल (Bobby Deol) फिल्म बरसात (Barsaat) की शूटिंग के चलते एक होटल में ठहरे हुए थे और ममता कुलकर्णी भी उसी होटल में ठहरी हुई थीं।
मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) उनकी फिल्म के को-स्टार थे। उन्होंने ही ममता कुलकर्णी को बॉबी देओल से मिलवाया था। ममता कुलकर्णी ने बताया कि इसके बाद बॉबी देओल ने उनसे दोस्ती बढ़ाई और उन्हें उनसे प्यार हो गया। खबरों की मानें तो दोनों की दोस्ती काफी गहरी हो गई थी और बॉबी देओल ने ममता कुलकर्णी को वन नाइट स्टैंड का ऑफर दिया था। यह सुनकर ममता कुलकर्णी चौंक गई थीं। खबरों की मानें तो उस वक्त बॉबी देओल पूजा भट्ट को डेट कर रहे थे। तब ममता कुलकर्णी ने बॉबी से कहा कि वह अपनी गर्लफ्रेंड से इसके लिए इजाजत लें। यह सुनकर बॉबी हैरान रह गए और उन्होंने फिर इसे मजाक समझकर टाल दिया।
ये भी पढ़ें-:
IND vs ENG 5th T20I Playing XI: T20 का आखिरी मैच आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जायेगा, टीम इंडियन की प्लेइंग XI
Kisan: किसान पर सबसे बढ़िया कोट्स
Maha Kumbh 2025: भगदड़ के बीच हेमा मालिनी ने महाकुंभ में लगाई डुबकी, ‘अच्छा महसूस कर रही हूं, पहले कभी नहीं…’
Mahakumbh 2025: IITian बाबा अभय सिंह महाकुंभ से हुए गायब, आश्रम के साधुओं ने बताई ये चौंकाने वाली बात