Home Education Bihar B.Ed Entrance Exam Result Released 2024: B.Ed एंट्रेंस एग्जाम का रिजल्ट...

Bihar B.Ed Entrance Exam Result Released 2024: B.Ed एंट्रेंस एग्जाम का रिजल्ट हुआ जारी, हाजीपुर की प्रीति अनमोल बनीं टॉपर

0
Bihar B.Ed Entrance Exam Result Released 2024

Bihar B.Ed Entrance Exam Result Released 2024: दो वर्षीय B.Ed एवं शिक्षा शास्त्री संयुक्त एंट्रेंस एग्जाम (entrance exam) -2024 का रिजल्ट हुआ जारी। इस Exam में 1 लाख 80 हजार 50 Students ने पास किया है। 94.98 प्रतिशत Students पास हुए हैं।

इस एंट्रेंस एग्जाम (entrance exam) में कुल 1 लाख 89 हजार 568 Students शामिल हुए थे। इसमें 95 हजार 176 महिला Students में 88 हजार 218 पास हुए हैं, जबकि 94 हजार 392 पुरुष Students में 91 हजार 832 ने पास हुए। हाजीपुर की प्रीति अनमोल ने 2 वर्षीय B.Ed में सबसे ज्यादा नंबर 102 अंक लाकर पूरे बिहार (Bihar) में Top किया है।

2 वर्षीय शिक्षा शास्त्री में रामानुज राय ने 85 अंक लाकर राज्य टॉपर की सूची में पहला स्थान हासिल किया है। 2 वर्षीय शिक्षा शास्त्री में कुल 284 Students में 257 पास हुए हैं। एंट्रेंस एग्जाम (entrance exam) में 85 महिला Students सम्मिलित हुए थे, इसमें 70 सफल हुए हैं। जबकि 199 पुरुष Students में से 187 ने शिक्षा शास्त्री में नामांकन के लिए जगह पक्की कर ली है।

Direct Link : https://biharcetbed-lnmu.in/

इस साल 2 वर्षीय B.Ed में अनारक्षित श्रेणी से कुल 18 हजार 329 Students ने Exam दी थी। इसमें 16 हजार 889 पास हुए हैं। इसी तरह अनुसूचित जनजाति से 1 हजार 705 Students शामिल हुए थे, इसमें सर्वाधिक 1 हजार 629 पास हुए हैं।

अनुसूचित जाति से 31 हजार 818 परीक्षार्थियों ने एंट्रेंस एग्जाम (entrance exam) में शामिल हुए थे, इसमें 29 हजार 394 ने पास हुए। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) से 22 हजार 209 Students में से 21 हजार 609 पास हुए हैं। अत्यंत पिछड़ा वर्ग से 55 हजार 72 Students में 52 हजार 550 क्वालिफाइड घोषित हुए हैं।

सभी श्रेणियों में सर्वाधिक पिछड़ा वर्ग से 60 हजार 435 में से 57 हजार 979 Students ने नामांकन के लिए जगह सुनिश्चित कर ली है। दो वर्षीय शिक्षा शास्त्री में अनारक्षित श्रेणी से सम्मिलित 69 Students में से 58, अनुसूचित जनजाति से शून्य, अनुसूचित जनजाति से 34 में से 28, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) 70 में से 67, अत्यंत पिछड़ा वर्ग से 48 में से 44 एवं पिछड़ा वर्ग से सम्मिलित 63 Students में से 60 पास हुए हैं।

आज 8-7-2024 सोमवार की सुबह साढ़े 10 बजे कुलपति प्रो. संजय कुमार चौधरी ने नलाइन रिजल्ट जारी करते हुए सभी सफल Students सहित Toppers को शुभकामनाएं दी। इस दौरान IQAC हाल में B.Ed राज्य नोडल पदाधिकारी प्रो. अशोक कुमार मेहता, प्रो. अरुण कुमार सिंह, सहायक नोडल पदाधिकारी अरविंद कुमार मिलन, IQAC के निदेशक डा. जिया हैदर समेत B.Ed राज्य नोडल केंद्र की पूरी टीम मौजूद थीं।

ऑवर ऑल सफल टॉप-10 अभ्यर्थियों की सूची (दो वर्षीय बीएड) (List of Overall Successful Top 10 Candidates (Two Year B.Ed.)

  • प्रीति अनमोल – हाजीपुर वैशाली – 102
  • कुणाल सिंह – बांका – 100
  • बुल्लू कुमार – पटना – 100
  • मंटू कुमार – नालंदा – 98
  • विनोद कुमार – सीवान- 98
  • दिवेश कुमार – पटना – 97
  • रूपा कुमारी – नवादा – 97
  • सोनू कुमार – मुंगेर – 97
  • राहुल कुमार – बेगूसराय – 96
  • सूरज कुमार – अररिया – 96

टॉप-10 महिला अभ्यर्थी (Top-10 female candidates)

  • प्रीति कुमारी – वैशाली (हाजीपुर) – 102
  • रूपा कुमारी – नवादा – 97
  • वंदना कुमारी – गया – 95
  • स्नेहा कुमारी – समस्तीपुर – 94
  • दीपिका कुमारी – लखीसराय – 93
  • नेहा सिंह – सोनपुर – 92
  • माधुरी कुमारी – खगड़िया – 92
  • पल्लवी कुमारी – दरभंगा – 92
  • शालू कुमारी – कैमूर – 92
  • ममता कुमारी – औरंगाबाद – 92

टॉप-10 पुरुष अभ्यर्थियों की सूची (List of top-10 male candidates)

  • कुणाल सिंह – बांका – 100
  • बुल्लू कुमार – पटना – 100
  • मंटू कुमार – नालंदा – 98
  • विनोद कुमार – सीवान – 98
  • दिवेश कुमार – पटना – 97
  • सोनू कुमार – मुंगेर – 97
  • राहुल कुमार – बेगूसराय – 96
  • सूरज कुमार – अररिया – 96
  • अभिनव कुमार – सहरसा – 96
  • अनिश कुमार – पटना – 96

शिक्षा शास्त्री में टॉप-10 अभ्यर्थियों की सूची (List of top 10 candidates in Shiksha Shastri)

  • रामानुज राय – 85
  • श्रवण कुमार राय – 84
  • शुभम कुमार -82
  • विवेक कुमार – 82
  • संजय कुमार – 82
  • आनंद मोहन – 80
  • लाल बाबू कुमार – 80
  • माधव कुमार पाठक – 78
  • शिवानंद कुमार – 78
  • सूर्या कुमार – 78

B.Ed काउंसलिंग के लिए 11 से शुरू होगी रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया (The registration process for B.Ed counseling will start from 11 am)
B.Ed राज्य नोडल पदाधिकारी प्रो. अशोक कुमार मेहता ने कहा कि B.Ed में काउंसलिंग के 11 जुलाई से रजिस्ट्रेशन शुरू होगी। 20 जुलाई तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन (Online Registration) चलेगी। काउंसलिंग की प्रक्रिया में शामिल होने वाले Students को रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा। बिना रजिस्ट्रेशन वाले Students काउंसलिंग में शामिल नहीं हो सकेंगे।

मिली जानकारी के अनुसार काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन अधिकतम 12 विश्वविद्यालयों के लिए किया जा सकता है। आवेदन करने वाले Students को आवंटित B.Ed कॉलेजों का अलॉटमेंट मेंधा, रोस्टर एवं महाविद्यालय चुनाव की वरीयता के आधार पर होगा।

B.Ed में 37,400 सीटों पर नामांकन की पूरी होगी प्रक्रिया (The process of admission to 37,400 seats in B.Ed will be completed)
बिहार के 14 विश्वविद्यालयों के कुल 342 B.Ed कॉलेजों में 37,400 सीट पर नामांकन होना है। इसमें 5 सरकारी, 31 संबद्ध, लगभग 355 निजी , 21 अल्पसंख्यक, 8 महिला व 1 पुरुष कालेज शामिल हैं। सभी कॉलेजों की लिस्ट वेबसाइट (Website) पर उपलब्ध किए जाएंगे। Students अपनी रुचि एवं सुविधानुसार कालेजों का चयन कर सकेंगे। कॉलेजों का आवंटन मेधा, रोस्टर एवं कालेजों के चुनाव की वरीयता के आधार पर होगा।

ये भी पढ़ें-:

CTET Exam July 2024: दरभंगा में दूसरे के बदले CTET का Exam देते 12 ‘मुन्ना भाई’ गिरफ्तार, Students से लिया था मोटा पैसा

India vs Zimbabwe 2nd T20 2024: India ने Zimbabwe को 100 रन से हराया, मुकेश ने खेली आतिशी पारी

Mirzapur Season 3 Review: मुन्ना और कालीन भैया के न होने से फीकी पड़ी Mirzapur की चमक, गुड्डू पंडित की दीवानगी पर आधारित है Web Series

UK PM Rishi Sunak: “I am sorry”: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने चुनाव में हार स्वीकार की, कीर स्टारमर पदभार संभालेंगे

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version