Home state Bihar News: Prashant Kishor ने कहा की बिहार के मुसलमान RJD को...

Bihar News: Prashant Kishor ने कहा की बिहार के मुसलमान RJD को ही क्यों वोट देते हैं ?, PK ने अपने अंदाज में लोगों को समझाया

0
Prashant-Kishor-tejashwi-yadav

Bihar News: प्रशांत किशोर जनसुराज यात्रा लेकर इन दिनों बिहार भ्रमण पर है अभी प्रशांत किशोर दरभंगा जिले में जगह-जगह अपनी यात्रा निकाल रहे हैं। वह लोगों को मतदान करने को लेकर जागरूक कर रहे हैं। इस दौरान वह कई राजनीतिक दलों पर निशाना भी साध रहे हैं। इस दौरान वह सबसे अधिक RJD सुप्रीमो लालू यादव (RJD supremo Lalu Yadav) और CM नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) को घेर रहे हैं।

PK दरभंगा (Darbhanga) के एक गांव में जनसभा को संबोधित करते हुए दिलचस्प बात बताई। उन्होंने वहां मौजूद लोगों को यह बताया कि आखिर बिहार के मुसलमान RJD को ही वोट क्यों देते हैं? उन्होंने इस दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Bihar Chief Minister Nitish Kumar) पर भी जमकर निशाना साधा। इसके बाद BJP पर भी कटाक्ष किया।

बिहार के मुस्लिम RJD को क्यों वोट देते हैं?
प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में मुसलमानों की हालत SC-ST के बाद सबसे अधिक खराब है। दरअसल, मुसलमान का कहना है कि चाहे मर जाएं लेकिन BJP को तो वोट नहीं दे सकते हैं। BJP तो मुसलमान विरोधी पार्टी है। तो भैया बिहार में बचा कौन?

प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में तो दो ही पार्टी है। एक मोदी जी की BJP दूसरा लालू जी का लालटेन। नीतीश कुमार का तो पता ही नहीं है कि कितना देर लालटेन पकड़कर लटकेंगे और कब उछलकर कमल के फूल पर बैठ जाएंगे। तो यह जितना मुसलमान लोग हैं इनका कहना है कि चाहे जिएं चाहे मरें BJP को तो वोट नहीं दे सकते तो फिर लालटेन को ही वोट दे देते हैं।

प्रशांत किशोर ने कहा था की उनकी फेवरेट पार्टी कौन सी है। उन्होंने अपना झुकाव कांग्रेस पार्टी (congress party) की तरफ बताया था। उन्होंने कहा था कि यदि कांग्रेस से उन्हें ऑफर मिलता है तो वह बातचीत के लिए तैयार हैं।

यह भी पढ़ें :

National Farmers Day 2023: आज है Kisan Diwas, जानते है किसानों जुड़ी इस 5 सरकारी योजना के बारे में

National Farmers Day, Kisan Diwas: कृषि प्रधान देश में क्यों मनाया जाता है Kisan Diwas, जाने इसका महत्व

Motivational Speaker Vivek Bindra: विवेक बिंद्रा की बढ़ी मुश्किलें, पत्नी को पीटा, कान का पर्दा फटा; Noida में FIR दर्ज

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version