BPSC Exam Protest: प्रशांत किशोर जाएंगे जेल, जमानत की शर्तें मानने को तैयार नहीं

0
261
BPSC Exam Protest
BPSC Exam Protest: BPSC 70th Exam रद्द करने की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर (Prashant Kishore, founder of Jan Suraj) को पटना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ताजा अपडेट के मुताबिक उन्हें पटना सिविल कोर्ट से जमानत मिल गई है।

BPSC Exam Protest: BPSC 70th Exam रद्द करने की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर (Prashant Kishore, founder of Jan Suraj) को पटना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक उन्हें पटना सिविल कोर्ट ने सशर्त जमानत दी थी। लेकिन, उन्होंने बेल बॉन्ड पर साइन करने से इनकार कर दिया। उन्होंने फैसला किया है कि वे जेल जाएंगे और जेल में ही भूख हड़ताल जारी रखेंगे।

ये भी पढ़ें-: BPSC: प्रशांत किशोर को रात में उठा ले गई पुलिस, भूख हड़ताल पर हुई ऐसी कार्रवाई; देखें VIDEO

आपको बता दें कि उन्हें गांधी मैदान (Gandhi Maidan) से Patna एम्स (AIIMS) ले जाया गया था। जहां मेडिकल जांच नहीं हो सकी, उसके बाद फतुहा अस्पताल में उनका मेडिकल चेकअप कराया गया। इसके बाद पटना पुलिस ने उन्हें पटना सिविल कोर्ट में पेश किया जहां उन्हें जमानत दे दी गई है। आपको बता दें कि प्रशांत किशोर को सशर्त जमानत दी गई थी। जिसमें उन्हें धरना स्थल पर जाने से रोक दिया गया था। लेकिन, प्रशांत किशोर ने जमानत लेने से इनकार कर दिया। उन्होंने जेल जाने का फैसला किया है। उनके वकील शिवानंद गिरी ने उन्हें लगातार समझाने की कोशिश की लेकिन वे नहीं माने।

ये भी पढ़ें-: BPSC Exam Protest: प्रशांत किशोर पुलिस ने किया गिरफ्तार, DM ने बताया PK को कहां ले गई पुलिस

BPSC Students के पक्ष में भूख हड़ताल पर थे प्रशांत किशोर
आपको बता दें कि प्रशांत किशोर BPSC Students के पक्ष में आवाज उठा रहे थे। पिछले 5 दिनों से वे BPSC की 70वीं Exam रद्द करने की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर थे। आधी रात के बाद करीब 4 बजे पटना पुलिस की टीम प्रशांत किशोर को हिरासत में लेने गांधी मैदान पहुंची और जबरन अपने साथ ले गई। जानकारी के मुताबिक करीब 10 थानों की पुलिस गांधी मैदान पहुंची थी।

ये भी पढ़ें-:
BPSC Exam Protest: प्रशांत किशोर पुलिस ने किया गिरफ्तार, DM ने बताया PK को कहां ले गई पुलिस

BPSC: प्रशांत किशोर को रात में उठा ले गई पुलिस, भूख हड़ताल पर हुई ऐसी कार्रवाई; देखें VIDEO

Bigg Boss 18: फिनाले वीक से पहले ही बाहर हुआ ये कंटेस्टेंट! मेकर्स ने तोड़ा विनर बनने का सपना

BPSC 70th Re-Exam के बाद प्रशांत किशोर पर एक्शन, गांधी मैदान धरनास्थल नहीं, बोले पटना DM

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here