Home Hindi News Cherry for Diabetes: ब्लड शुगर के लिए बहुत लाभदायक है चेरी, अन्य...

Cherry for Diabetes: ब्लड शुगर के लिए बहुत लाभदायक है चेरी, अन्य काफी फायदे

0
Cherry

Cherry for Diabetes: इस समय डायबिटीज के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में कई लोग इसे कंट्रोल करने के लिए कई तरह के उपाय कर रहे हैं। कुछ लोग दवाइयों पर निर्भर हैं। वहीं, कुछ आयुर्वेदिक दवाओं का भी इस्तेमाल कर रहे हैं। डायबिटीज से पीड़ित मरीजों के लिए चेरी रामबाण से कम नहीं है। चेरी का वैज्ञानिक नाम प्रूनस एवियम है। इसे रोमांटिक फल के तौर पर गिना जाता है। इस स्टोन फ्रूट की काफी डिमांड है। इसमें मौजूद तत्व हृदय रोग (heart disease), कैंसर (cancer) और अन्य बीमारियों से लड़ने में काफी मदद करते हैं। इसका स्वाद मीठा होता है। चेरी को लोग पान में रख कर भी खाते है। सेहत के लिए बहुत ही लाभदायक होता होता है इसे निमित खाना चाहिए।

गर्मियों के मौसम में ब्लड शुगर (Blood Sugar) को कंट्रोल करने के लिए चेरी (Cherry) का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। लाल रंग की चेरी खाने में जितनी स्वादिष्ट लगती है, दिखने में भी उतनी ही खूबसूरत लगती है। यह पोषक तत्वों से भरपूर फल है।

डायबिटीज के मरीजों के लिए चेरी रामबाण है (Cherries are a panacea for diabetes patients)
चेरी में विटामिन सी, पोटैशियम, फाइबर और अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं। इस फल में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं। ये सभी तत्व पुरानी बीमारियों के खतरे को कम करते हैं। इतना ही नहीं, इसमें थायमिन, राइबोफ्लेविन, विटामिन बी, विटामिन ए, विटामिन के, विटामिन ई, विटामिन बी-6 भी पाया जाता है। इसमें मैंगनीज, कॉपर, आयरन, कैल्शियम, फॉस्फोरस जैसे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। लोकल18 से बात करते हुए आयुर्वेदिक डॉक्टर (ayurvedic doctor) निधि मिश्रा ने बताया कि चेरी के सेवन से ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में मदद मिलती है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है। जिससे कब्ज की समस्या से राहत मिलती है। चेरी के सेवन से इम्यूनिटी (Immunity) भी मजबूत होती है।

चेरी के सेवन से दिल रहेगा स्वस्थ (Eating cherries will keep your heart healthy)
चेरी को दिल के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। चेरी के सेवन से शरीर में मौजूद अतिरिक्त सोडियम को बाहर निकालने में मदद मिलती है। चेरी आपके शरीर में यूरिक एसिड के लेवल को कम करेगी। जिससे गाउट का खतरा कम होता है। अगर आप जोड़ों के दर्द से परेशान हैं तो चेरी का सेवन करने से काफी राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें :

UGC NET June Admit Card 2024: UGC NET जून एडमिट कार्ड 2024 ugcnet.nta.ac.in पर जारी, हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए Direct Link

South Africa vs Nepal T20 World Cup: दक्षिण अफ्रीका ने नेपाल को 1 रन से हराया, सुपर-8 की दौड़ से बाहर हुई टीम

Panchayat 3 Best Dialogue: पंचायत सीजन 3 का बेस्ट डायलॉग्स, आप को कर देगा मजबूर

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version