Home Hindi News International Yoga Day 2024: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर PM Modi ने किया...

International Yoga Day 2024: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर PM Modi ने किया योग, करो योग रहो निरोग

0
International Yoga Day 2024

International Yoga Day 2024: करो योग रहो निरोग जीवन में योग करना बहुत ही जरुरी है। शरीर को फिट रखने के लिए आप को योग करना अतिआवश्यक है। अपने आप को जीवन में सभी तरह से फिट रहना होगा, जितना जरुरी है ज़िंदगी के लिए खाना है उस से ज़्यदा जरुरी है योग है। अपने आप को मेंटलिटी फिट, फिजिकली फिट, इमोशनली फिट और साइकोलॉजी फिट रहना बहुत ही जरुरी है। इस लिए अपने ज़िंदगी के लिए काम से काम रोज एक घंटा योग के लिए निकालना चाहिए।

PM मोदी ने शुक्रवार को कहा कि दुनिया योग की शक्ति को जानती है। विश्व योग को वैश्विक भलाई के लिए एक शक्तिशाली एजेंट के रूप में देखता है। यह लोगों को अतीत के बोझ को ढोए बिना वर्तमान में जीने में मदद करता है। श्रीनगर के एसकेआईसीसी (SKICC) में 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) के मुख्य समारोह को संबोधित करते हुए पीएम मोदी (PM Modi) ने यह बातें कहीं।

योग समाज में सकारात्मक बदलाव के नए तरीके बना रहा
पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा कि योग ने लोगों को यह एहसास दिलाया है कि उनका कल्याण उनके आसपास की दुनिया के कल्याण से जुड़ा हुआ है। पीएम मोदी ने कहा, ‘विश्व योग को वैश्विक भलाई के एक शक्तिशाली एजेंट के रूप में देख रहा है। योग हमें अतीत के बोझ को ढोए बिना वर्तमान क्षण में जीने में मदद करता है।’ पीएम मोदी ने कहा, ‘जब हम अंदर से शांत होते हैं, तो हम दुनिया पर सकारात्मक प्रभाव भी डाल सकते हैं…योग समाज में सकारात्मक बदलाव के नए तरीके बना रहा है।’

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी लगातार हो रही योग पर चर्चा
पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया भर में योग करने वालों की संख्या रोज बढ़ रही है और यह उनके जीवन का हिस्सा बनती जा रही है। पीएम मोदी ने कहा, ‘योग करने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। मैं जहां भी जाता हूं, शायद ही कोई (अंतरराष्ट्रीय) नेता हो जो मुझसे योग के लाभों के बारे में बात न करता हो।’

पीएम मोदी ने तुर्कमेनिस्तान, सऊदी अरब, मंगोलिया और जर्मनी का उदाहरण देते हुए कहा, “कई देशों में योग लोगों के दैनिक जीवन का हिस्सा बनता जा रहा है। ध्यान का यह प्राचीन रूप वहां तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।

फ्रांसीसी महिला चार्लोट चोपिन का भी किया जिक्र
अपने संबोधन में पीएम मोदी ने 101 वर्षीय फ्रांसीसी महिला चार्लोट चोपिन का भी जिक्र किया, जिन्हें अपने देश में योग को लोकप्रिय बनाने में उनकी सेवाओं के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।

योग के बारे प्रमाणिक जानकारी के लिए दुनिया भर से लोग पहुंच रहे india
पीएम मोदी ने कहा कि योग के वैश्विक प्रसार ने इसके बारे में धारणा में बदलाव किया है क्योंकि अधिक लोग इसके बारे में प्रमाणिक जानकारी प्राप्त करने के लिए India की यात्रा कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘हम अब उत्तराखंड और केरल जैसे राज्यों में योग पर्यटन देख रहे हैं। लोग India आ रहे हैं क्योंकि उन्हें प्रामाणिक योग देखने को मिलता है।’

यह भी पढ़ें :

India vs Afghanistan T20 World Cup: इंडिया ने अफगानिस्तान को 47 रनों से हराया, सूर्यकुमार यादव ने लगाया शानदार अर्धशतक

Mirzapur Season 3 Trailer Release: ‘मिर्जापुर सीजन 3’ का ट्रेलर रिलीज, गुड्डू भैया और पंकज त्रिपाठी ने मचाया भौकाल

Patna High Court: पटना हाईकोर्ट ने नीतीश कुमार को दिया बड़ा झटका, EBC, OBC, SC, ST आरक्षण का कोटा 65 फीसदी तक बढ़ाने का आदेश रद्द

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version