Khesari Lal Yadav: खेसारी लाल यादव का जलवा बरकरार, नई मूवी ‘सन ऑफ बिहार’, एक दिन में 3 मिलियन से ज्यादा बार देखी गई

0
63
Khesari lal Yada

Bhojpuri Adda Khesari Lal Yadav New Bhojpuri Movie: भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) ने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्मों और गाने दिया। इससे खेसारी का क्रेज दर्शकों के बीच काफी ज्यादा है। खेसारी का फैंस अपने चहेते सुपरस्टार की एक झलक पाने का बेसब्री से इंतजार करते है। खेसारी लाल यादव की फिल्मों और गानों का बेसब्री से इंतजार करते है फैंस। ऐसे में अब रक्षाबंधन के मौके पर सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने फैंस को बड़ा तोहफा दिया है। उनकी नई फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज की गई है, जो रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गई है। इसे लाखों में व्यूज मिल चुके हैं। Movie का टाइटल ‘सन ऑफ बिहार (Son of Bihar)’ है। हम आपको बताते हैं आप इसे कब और कहां फ्री में देख सकते हैं।

रक्षाबंधन से पहले ही खेसारी लाल यादव (Khesari lal Yadav) की भोजपुरी फिल्म (Bhojpuri Film) ‘सन ऑफ बिहार को Youtube पर रिलीज किया। ये खेसारी के फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। इसमें उनके साथ एक्ट्रेस रक्षा गुप्ता (actress raksha gupta) लीड रोल में हैं। खेसारी लाल यादव के साथ रक्षा गुप्ता की ये पहली Movie है। इसके पहले दोनों कई गानों में साथ काम कर चुके हैं। इनकी रोमांटिक केमिस्ट्री दर्शकों ने काफी पसंद किया। ऐसे में फिल्म ‘सन ऑफ बिहार’ के ऐलान के बाद खेसारी और रक्षा की केमिस्ट्री बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस बहुत ज्यादा एक्साइटेड थे। अब Youtube पर एक्टर की फिल्म को रिलीज कर दिया गया है। इसे कैप्टन वॉच हिट्स के यूट्यूब चैनल पर फ्री में देख सकते हैं।

एक दिन में Movie ने बनाया रिकॉर्ड
भोजपुरी फिल्म ‘सन ऑफ बिहार’ के बारे में बात की जाए तो इसे Youtube पर एक दिन पहले ही रिलीज किया गया है और फिल्म ने एक दिन में ही बहुत बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है। इसे साढ़े 3 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। साथ ही एक लाख के करीब लाइक्स मिल चुके हैं। आपको बता दें कि फिल्म को Youtube से पहले Holi के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था, जहां पर मूवी ने खूब धमाल मचाया था।

इस Movie की कहानी की बात की जाए तो ये देश की शिक्षा व्यवस्था की ओर ध्यान खींचती है। इसमें खेसारी लाल यादव को वकील के किरदार में देखा जाता है। वो पहली बार वकील की भूमिका में हैं। इसमें रोमांस, ड्रामा के साथ जबरदस्त एक्शन देखने के लिए मिल रहा है। इसके डायरेक्टर रवि सिन्हा हैं। प्रोड्यूसर अमित कुमार गुप्ता, अजय गुप्ता और उमा गुप्ता हैं। मूवी में खेसारी लाल के साथ एक्ट्रेस मणि भट्टाचार्य, रक्षा गुप्ता, अयाज खान, महेश आचार्य, गौरी शंकर, रजनीश पाठक और अंजली शर्मा जैसे कलाकार अहम रोल में हैं। इसके स्टोरी स्क्रीनप्ले और डायलॉग वीरू ठाकुर ने लिखे हैं। वहीं, फिल्म में गाने खेसारी लाल के साथ शिल्पी राज ने गाए हैं।

ये भी पढ़ें-:
Google Voice Assistant AI: Google की मदद से आपके Smart Fone-Laptop, सुन रहे हैं सारी प्राइवेट बातें, जल्द बंद कर लें ये सेटिंग

Chirag Paswan: UPSC में लेटरल एंट्री पर भड़के चिराग पासवान, NDA में फूट


Happy Raksha Bandhan 2024 Wishes: रक्षाबंधन के खूबसूरत संदेश, भाई-बहन को भेजकर दें राखी की शुभकामनाएं

Bihar BPSC Teacher News: BPSC से टीचर बनें UP के 41 Teachers की नौकरी खतरे में, 3 दिन के अंदर मांगा जवाब

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here