Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025: चुनाव आयोग ने मंगलवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीख का एलान कर दिया। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर एक चरण में 5 फरवरी को मतदान होगा (Delhi Election 2025 Date) और नतीजे 8 फरवरी को घोषित किए जाएंगे।
आपको बता दें कि मौजूदा दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 23 फरवरी को खत्म हो रहा है। ऐसे में 23 फरवरी से पहले नई सरकार बनाने के लिए चुनाव की तारीख तय की गई है।
दिल्ली में कुल 1.55 करोड़ मतदाता हैं। इनमें से 83.49 लाख पुरुष और 71.74 लाख महिला वोटर हैं। दिल्ली में पहली बार वोट करने वाले मतदाताओं की संख्या 2 लाख है। वहीं, राजधानी में 13 हज़ार से अधिक पोलिंग बूथ है।
दिल्ली में आदर्श आचार संहिता लागू
चुनाव आयोग द्वारा दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीख के ऐलान के साथ ही राजधानी में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। अब चुनाव अवधि पूरी होने तक सरकारी मशीनरी एक तरह से चुनाव आयोग के नियंत्रण में रहेगी। दिल्ली चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद ही आचार संहिता हटेगी।
ये भी पढ़ें-: Bihar Politics: तेजस्वी यादव ने CM नीतीश कुमार पर कसा तंज, कहा- 4 लोग चलाते है CM को
दिल्ली में साढ़े 6 महीने में 3.22 लाख मतदाता बढ़े
दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी ने सोमवार (6 जनवरी) को अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी है। नई सूची के अनुसार, इस बार दिल्ली के 70 विधानसभा क्षेत्रों में 1 करोड़ 55 लाख 24 हजार 858 मतदाता हैं।
पिछले विधानसभा चुनाव के मुकाबले 7 लाख 38 हजार से ज्यादा मतदाता बढ़े हैं। वहीं, साढ़े 6 महीने पहले हुए लोकसभा चुनाव के बाद दिल्ली में 3 लाख 22 हजार 922 मतदाता बढ़े हैं।
चुनाव कार्यक्रम-
गजट नोटिफिकेशन जारी | 10 जनवरी दिन शुक्रवार |
नॉमिनेशन की लास्ट डेट | 17 जनवरी दिन शुक्रवार |
नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी | 18 जनवरी दिन शनिवार |
नामांकन पत्र वापसी की तिथि |
20 जनवरी दिन शुक्रवार |
मतदान | 5 फरवरी दिन बुधवार |
मतगणना | 8 फरवरी दिन शनिवार |
दिल्ली में चुनावी मुद्दे
भ्रष्टाचार
प्रदूषण
बिजली-पानी
रोहिंग्या
बेरोजगारी
सरकारी योजनाएं
शराब घोटाला
झुग्गी-झोपड़ियां
दिल्ली का चुनाव इस बार अलग है
आम आदमी पार्टी पिछले 11 सालों से दिल्ली की सत्ता में है, लेकिन इस बार चुनाव कई वजहों से दिलचस्प हो रहा है। सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) जहां लगातार तीसरी बार जीत के लिए जोर लगा रही है, वहीं विपक्षी दल BJP ने बाजी पलटने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। इस लड़ाई में कांग्रेस भी शामिल है, जो अकेले चुनाव लड़ रही है और पार्टी के नेता BJP और आम आदमी पार्टी दोनों पर निशाना साध रहे हैं। इससे पहले हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और आप ने गठबंधन कर चुनाव लड़ा था। वहीं बहुजन समाज पार्टी (BSP) भी दिल्ली की सभी सीटों पर चुनाव लड़ रही है। इस बार अपना कार्यकाल पूरा होने से पहले ही आबकारी मामले में भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इस्तीफा देकर उनकी जगह आतिशी को दिल्ली का मुख्यमंत्री बना दिया है। आबकारी मामले में भ्रष्टाचार और दिल्ली के मुख्यमंत्री आवास के जीर्णोद्धार को लेकर BJP और कांग्रेस लगातार केजरीवाल पर हमला बोल रही हैं। पिछले दो चुनावों में आप को बंपर जीत मिली थी। साल 2020 में दिल्ली चुनाव का कार्यक्रम 6 जनवरी को घोषित हुआ था, 8 फरवरी को मतदान हुआ था और 11 फरवरी को नतीजे आए थे। आम आदमी पार्टी (AAP) ने 2015 और 2020 के विधानसभा चुनावों में बंपर जीत दर्ज की थी। आम आदमी पार्टी ने 2015 में 67 और 2020 में 62 सीटें जीती थीं। वहीं, कांग्रेस दोनों चुनावों में अपना खाता भी नहीं खोल पाई थी। इससे पहले कांग्रेस 15 साल तक दिल्ली की सत्ता में थी।
ये भी पढ़ें-:
Bihar Politics: तेजस्वी यादव ने CM नीतीश कुमार पर कसा तंज, कहा- 4 लोग चलाते है CM को
Kareena Kapoor Khan : करीना ने इस अंदाज में सेलिब्रेशन किया New Year, तस्वीरें Social Media पर Viral
Chanakya Niti: चाणक्य नीति में बताई गयी इन बातों का रखें ख्याल, खूब पैसा होगा आप के पास
BPSC Exam Protest: प्रशांत किशोर जाएंगे जेल, जमानत की शर्तें मानने को तैयार नहीं