Chanakya Niti: चाणक्य की इन बातों को हमेशा रखें याद, समाज में खूब मिलेगा सम्मान

0
286
Chanakya Niti

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य एक प्रखर बुद्धि वाले, अर्थशास्त्री (Economist), कूटनीतिज्ञ (Diplomat) और कुशल राजनीतिज्ञ (Politician) थे। इतिहास में हमेशा गर्व से इनका नाम लिया जाएगा। चाणक्य नीतियां (Chanakya Policies) जीवन में बहुत उपयोगी हैं। इन नीतियों का पालन करने से आप न सिर्फ सफल हो सकते हैं बल्कि समाज में आपका पद और रुतबा भी बढ़ता है। जिंदगी में धन कमाने के साथ-साथ सम्मान अर्जित करना भी बहुत जरूरी है। धन खर्च हो जाता है, लेकिन सम्मान ऐसी पूंजी है जो कभी खत्म नहीं होती। लेकिन सम्मान अर्जित करना कोई आसान काम नहीं है, बल्कि यह पूरी तरह से आपके काम और व्यवहार पर निर्भर करता है। आप का व्यवहार ही आपको समाज में सम्मान दिलाएगा।

लोगों से अनजाने में ऐसे काम हो जाते हैं जिसकी वजह से पहले से बना हुआ सम्मान भी चला जाता है। आप अपना समाज में सम्मान बरकरार रखना चाहते हैं तो चाणक्य की इन नीतियों का पालन करें।

चाणक्य के अनुसार व्यक्ति विनम्र होना चाहिए
विनम्र स्वभाव का व्यक्ति होना चाहिए। विनम्र होना एक ऐसी कला है, जिसकी वजह से आपके स्वभाव और व्यवहार का दूसरे लोगों पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। विनम्र लोग विवाद से दूर रहते हैं, ऐसे लोगों के दुश्मन कम होते हैं, दूसरों से सम्मान पाते हैं और वे हर जगह जाने जाते हैं।

चाणक्य नीति के अनुसार बिना आमंत्रण के किसी के घर न जाएं
चाणक्य नीति के अनुसार जब तक आपको सम्मानजनक आमंत्रण न मिले, तब तक किसी के घर न जाएं। बिना आमंत्रण या बिना किसी काम के किसी के घर जाने से सम्मान कम होता है। साथ ही जब तक कोई आपको रुकने के लिए न कहे, आपको किसी के घर नहीं रुकना चाहिए।

चाणक्य नीति के अनुसार दूसरों का सम्मान करें
यदि आपको समाज से सम्मान पाना है, तो सबसे पहले आपको दूसरों का सम्मान करना होगा। अगर आप इस आदत को अपना लेंगे, तो आपका सम्मान समाज में जरूर बढ़ेगा।

ये भी पढ़ें-:
Apple Glowtime Event 2024: बड़ी स्क्रीन वाली Apple Watch Series 10 लॉन्च की गई

Deepika Ranveer Baby Girl: दीपिका पादुकोण रणवीर के घर आई लक्ष्मी, एक्ट्रेस ने दिया बेटी को जन्म

BSNL 1 Year Validity Plan: BSNL ने Jio-Airtel की बढ़ाई टेंशन, साल भर चलने वाला सबसे सस्ता प्लान

Happy Ganesh Chaturthi 2024 Wishes, Quotes: गणपति बप्पा मोरया, मंगलमूर्ति… अपने को भेजें गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुबकामनाएं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here