Former PM Manmohan Singh: पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का स्मारक कहां बनेगा? इन दो जगहों पर चर्चा तेज

0
57
manmohan singh
Former PM Manmohan Singh: BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को कहा था कि केंद्र ने मनमोहन सिंह के स्मारक के लिए जगह आवंटित करने का फैसला किया है और उनके परिवार को इस बारे में सूचित कर दिया गया है।

Former PM Manmohan Singh: पूर्व PM मनमोहन सिंह का स्मारक कहां बनेगा, इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। हालांकि, ऐसी खबरें हैं कि दो जगहों पर विचार किया जा रहा है। सिंह का निधन 26 दिसंबर को हुआ था और उनका अंतिम संस्कार 28 दिसंबर को निगमबोध घाट पर किया गया था। रविवार को उनकी अस्थियां यमुना किनारे स्थित घाट पर विसर्जित की गईं।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, स्मारक के लिए किसान घाट और राष्ट्रीय स्मृति स्थल के पास की जगह पर विचार किया जा रहा है। खास बात यह है कि किसान घाट पर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का स्मारक है। वहीं, राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्रियों के अंतिम संस्कार के लिए स्मृति स्थल को चुना गया था। दोनों ही जगहें यमुना के पास हैं।

BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा (BJP President JP Nadda) ने शनिवार को कहा कि केंद्र ने मनमोहन सिंह के स्मारक के लिए जगह आवंटित करने का फैसला किया है और उनके परिवार को इस बारे में सूचित कर दिया गया है। उन्होंने कांग्रेस (Congress) पर पूर्व प्रधानमंत्री के अंतिम संस्कार को लेकर ‘सस्ती राजनीति’ करने का आरोप लगाया। हालांकि, फिलहाल जगह के बारे में जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। संभावना है कि जल्द ही इसकी घोषणा हो सकती है। अखबार से बात करते हुए एक सूत्र ने कहा, ‘आमतौर पर स्मारक विकास और प्रबंधन के लिए एक सोसायटी को आवंटित किया जाता है। इस प्रक्रिया में कुछ समय लगेगा।’ केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने कहा कि राष्ट्रीय स्मारक में दो और लोगों के लिए जगह है, ‘लेकिन कांग्रेस का कहना है कि वे और जगह चाहते हैं और उनका अनुरोध स्वीकार कर लिया गया है।’

ये भी पढ़ें-:
Modeling: छोटे से गांव में बड़ी उम्मीदें लेकर आगे बढ़ना चाहती हैं देवरिया मूल की अंकिता

BPSC Protest: BPSC 70th Re-exam को को लेकर अब अभ्यर्थि आर-पार के मूड में, Re-exam के नारे भी खूब लगे

Manmohan Singh: स्मारक पर राजनीति, पूर्व PM के समाधि स्थल पर कैसे होता है फैसला, क्या हैं नियम?

BPSC आयोग का बड़ा ऐलान, किसी भी हाल में रद्द नहीं होगी Exam

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here